Sunday, 5 April 2020

Latest Governor गवर्नर / राज्यपाल / Latest/ new Hindi current affairs / Hindi G.K. Quiz / Governor गवर्नर / राज्यपाल quiz / Hindi tick mark question / 2020

teacher.net

Hindi current affairs and Hindi G.k. Quiz ये प्रश्न आपके आने वाले परीक्षा में काफी मददगार साबित होगें। Hindi current affairs and Hindi G.K. Quiz आपके "सामान्य ज्ञान" को और भी बढ़ायेगे।


 यह पेज राज्यपाल ( Governor) से सम्बन्धित G.K. Quiz लाया है।

 ""आप पेज के आखिर में जाकर सीधे इन प्रश्नों का उत्तर दे सकते हैं, एवं उनका score जान सकते हैं।""

81-प्रत्येक राज्य का एक राज्यपाल होगा यह किस अनुच्छेद में उल्लेखित है?




... Answer is A )
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 153 में उल्लेखित है कि प्रत्येक राज्य का एक राज्यपाल होना चाहिए, एक राज्यपाल एक या एक से अधिक राज्य का राज्यपाल हो सकता है।



82- किसी भी राज्य के राज्यपाल की नियुक्ति किसके द्वारा किया जाता है?




... Answer is C )
किसी भी राज्य के राज्यपाल की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा किया जाता है, इसका उल्लेख संविधान के अनुच्छेद 155 में किया गया है।



83- किसी भी राज्य के राज्यपाल बनने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए?




... Answer is C )
किसी भी राज्य के राज्यपाल बनने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए।



84- भारत के संविधान के किस अनुच्छेद के अधीन राज्यों के राज्यपाल को अध्यादेश जारी करने की शक्ति प्राप्त है?




... Answer is C )
भारत के संविधान के अनुच्छेद 213 में विधानमंडल के विश्रांतिकाल में राज्यपाल के अध्यादेश जारी करने की शक्ति का उल्लेख है। यह अनुच्छेद 213 राज्यपाल की विधायी शक्ति से संबंधित है, जबकि अनुच्छेद 123 में संसद के विश्रांतिकाल में राष्ट्रपति के अध्यादेश जारी करने की शक्ति का उल्लेख है। अनुच्छेद 211 में उच्चतम न्यायालय या उच्च न्यायालय के किसी न्यायाधीश के कर्तव्य निर्वहन अथवा आचरण के विषय में राज्य विधानमंडल में कोई चर्चा न करने तथा अनुच्छेद 212 में न्यायालयों द्वारा विधानमंडल की कार्यवाहियों की जांच न किए जाने के उल्लेख है।



85- -------को विधानसभा का सत्रावसान करने की शक्ति होती है।




... Answer is A )
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 174 के अनुसार, विधानसभा का सत्र आहुत, सत्रावसान और विघटन करने की शक्ति राज्यपाल में निहित होती है।



86- सत्र की अंतिम बैठक और आगमी सत्र की प्रथम बैठक के लिए नियत तारीख के बीच कितने माह से अधिक का अंतर नहीं होना चाहिए?




... Answer is C )
सत्र की अंतिम बैठक और आगमी सत्र की प्रथम बैठक के लिए नियत तारीख के बीच 6 माह से अधिक का अंतर नहीं होना चाहिए, विधानसभा के प्रत्येक सत्र की प्रथम बैठक राष्ट्रगान से प्रारम्भ होती है, और सत्र की अंतिम बैठक राष्ट्रगीत से समाप्त होती है।



87- भारत के संविधान में निम्न में से किसके विरूद्ध अभियोग चलाने का प्रावधान नहीं है?




... Answer is B )
भारत के संविधान में राज्य के राज्यपल के विरूद्ध अभियोग चलाने का प्रावधान नहीं है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 61 में राष्ट्रपति, अनुच्छेद 67(ख) में उपराष्ट्रपति तथा अनुच्छेद 124 (4) में उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के विरूद्ध अभियोग चलाने के प्रावधान का उल्लेख है।



88-राज्यपाल की नियुक्ति कितने वर्षों के लिए होती है?




... Answer is A )
राज्यपाल की नियुक्ति 5 वर्षों के लिए होती है, परन्तु यह राष्ट्रपति के प्रसादपर्यन्त पद धारण करता है।



89- स्वतंत्रभारत के प्रथम भारतीय राज्यपाल कौन थे?




... Answer is A )
स्वतंत्रभारत के प्रथम भारतीय राज्यपाल राजागोपालाचारी थे,



90- स्वतंत्रभारत की प्रथम भारतीय महिला राज्यपाल कौन थीं?




... Answer is )
स्वतंत्रभारत की प्रथम भारतीय महिला राज्यपाल सरोजनी नायडू थीं ये सन् 1947 से 1949 तक राज्यपाल रहीं थीं।

Saturday, 4 April 2020

supreme court & high court of India/ Latest/ new Hindi current affairs / Hindi G.K. Quiz / Supreme court and high court quiz / Hindi tick mark question / 2020

teacher.net

        
Hindi current affairs and Hindi G.K. Quiz ये प्रश्न आपके आने वाले परीक्षा में काफी मददगार साबित होगें। Hindi current affairs and Hindi G.K. Quiz आपके "सामान्य ज्ञान" को और भी बढ़ायेगे।


 यह पेज उच्चतम/उच्च न्यायालय (supreme court/ high court) से सम्बन्धित G.K. Quiz लाया है।

 ""आप पेज के आखिर में जाकर सीधे इन प्रश्नों का उत्तर दे सकते हैं, एवं उनका score जान सकते हैं।""
71- सर्वोच्च न्यायलय के न्यायाधीश पद पर नियुक्ति के पात्र बनने के लिए किसी जज को उच्च न्यायलय के न्यायाधीश के रूप में कितने वर्षों की सेवा आवश्यक होती है?




... Answer is B )
सर्वच्च न्यायलय के न्यायाधीश की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा उच्चतम न्यायलय के परामर्शानुसार की जाती है। न्यायाधीश पद पर नियुक्ति के लिए कम-से-कम 5 वर्ष का उच्च न्यायालय में न्यायाधीश या 10 वर्ष के लिए अधिवक्ता के रूप में कार्य करना आवश्यक है।



72- भारत के उच्चतम न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश कौन थीं?




... Answer is B )
भारत की उच्चतम न्यायलय की प्रथम महिला न्यायाधीश एम. फातिमा बीबी थीं, फातिमा बीबी 6 अक्टूबर,1989 से 24 अप्रैल, 1992 तक उच्चतम न्यायलय की न्यायाधीश थीं।



73- उच्चतम न्यायलय में संविधान के निर्वाचन से संबंधित मामले की सुनवाई करने के लिए न्यायाधीश की संख्या कम से कम कितनी होनी चाहिए।




... Answer is D )
उच्चतम न्यायलय में संविधान के निर्वाचन से संबंधित मामले की सुनवाई करने के लिए न्यायाधीशों की संख्या कम से कम 5 होनेी चाहिए (अनुच्छेद 145 , 3)



74- विश्व का विशालतम न्यायिक प्राधिकरण है-




... Answer is B )
पदों की संख्या के आधार पर विशालतम न्यायिक प्राधिकरण इलाहाबाद उच्च न्यायालय है। यहां वर्तमान में न्यायाधीशों के 160 पद स्वीकृत हैं, जबकि उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या 31 तथा अंतरराष्ट्रीय न्यायिक अदालत मं न्यायाधीशों की संख्या 15 है।



75-उच्चतम न्यायलय कहाँ स्थित है?




... Answer is A )
भारत की न्यायिक व्यवस्था इकहरी और एकीकृत है, जिसके सर्वोंच्चय शिखर पर भारत का उच्चतम न्यायलय है। उच्चतम न्यायलय दिल्ली में स्थित है।



76-उच्च न्यायलय के गठन संबंधी प्रावधान किस अनुच्छेद में दिया गया है।




... Answer is A )
उच्चतम न्यायलय का गठन संबंधी प्रावधान (अनुच्छेद 124 )



77- सर्वच्च न्यायलय के न्यायाधीश की नियुक्ति किसके द्वारा होती है?




... Answer is c )
सर्वच्च न्यायलय के न्यायाधीश की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा उच्चतम न्यायलय के परामर्शानुसार की जाती है।



78-उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश बनने के लिए न्यूनतम आयु-सीमा कितनी है?




... Answer is D )
उच्चमत न्यायलय के न्यायाधीश बनने के लिए न्यूनतम आयु-सीमा निर्धारित नहीं की गयी है। एक बार नियुक्ति होने के बाद इनके अवकाश ग्रहण करने की आयु- सीमा 65 वर्ष है।



79-उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश बनने के लिए अधिकतम आयु-सीमा कितनी है?




... Answer is B )
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।



80-मौलिक अधिकारों का रक्षक कौन होता है?




... Answer is C )
भारत का उच्चतम न्यायालय न्यायालय नागरिकों के मौलिक अधिकारों का रक्षक है। अनुच्छेद 32 सर्वोच्च न्यायालय को विशेष रूप से उत्तरदायी ठहराता है।